फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 50.22 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 12 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्रिप्टो मुद्रा और शेयर बाजार में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर वरिष्ठ नागरिक से 50.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने अंबाला निवासी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आर्थिक अपराध शाखा की जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी महिला के कहने पर अलग-अलग तिथियों में उसके बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। जांच में आरोपी द्वारा अब तक करीब ढाई लाख रुपये ऑनलाइन वापस करने की बात भी सामने आई है। जगाधरी के मॉडल टाउन निवासी 66 वर्षीय कुलदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उनकी अंबाला शहर निवासी मोहित जैन से पिछले चार-पांच वर्षों से जान-पहचान थी।
विज्ञापन

मोहित के माध्यम से उनकी मुलाकात श्रेया तनेजा से हुई। शिकायत के अनुसार श्रेया ने शेयर बाजार और क्रिप्टो मुद्रा में निवेश कर अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। उसके आश्वासन पर कुलदीप ने अलग-अलग बैंक खातों से श्रेया के खाते में कुल 50.22 लाख रुपये ट्रांसफर किए। रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि श्रेया ने उसे परिवार से मिलने या रकम मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। आर्थिक अपराध शाखा ने शिकायतकर्ता और मोहित जैन के बयान दर्ज किए व बैंक खातों की जानकारी और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की। जांच में मोहित जैन के खाते में शिकायतकर्ता की रकम का सीधे लेन-देन नहीं मिला।
विज्ञापन

हालांकि कॉल रिकॉर्डिंग में मोहित रकम वापस दिलाने का आश्वासन देता पाया गया, जिसकी भूमिका को पुलिस ने आगे की जांच का विषय माना है। जांच के आधार पर श्रेया तनेजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी श्रेया तनेजा अंबाला में दर्ज एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में पहले से अंबाला कारागार में बंद है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले में आगामी जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें