फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया आंदोलन जारी रखने का एलान

Sat, 12 Sep 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कर्मचारी। यूनियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर रोष जताते हुए कहा कि जब तक उनके खातों में राशि नहीं पहुंचती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ब्लॉक प्रधान सुनीता ने बताया कि वीरवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी से बातचीत हुई थी। उन्होंने यूनियन के सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया और कहा कि कार्यों में देरी का कारण जगाधरी शहरी की सीडीपीओ हैं। उन्होंने कर्मचारियों को सीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना देने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को कर्मचारियों ने जगाधरी शहरी सीडीपीओ कार्यालय में धरना दिया। सुनीता के अनुसार सीडीपीओ ने कर्मचारियों को बताया कि लंबित राशि पीओ कार्यालय से जारी की जानी है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पीओ कार्यालय और सीडीपीओ कार्यालय के बीच जिम्मेदारी को लेकर भ्रमित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राशि किस कार्यालय की वजह से लंबित है, इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उनका निर्णय है कि खाते में राशि आने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में सुनीता, सुरजीत, ज्योति, सुरुचि, अंग्रेजो, वंदना, निर्मल, सुधा, रूमन, आशा, श्वेता, आरती, सुमित, राजरानी, गुलशन, अनीता, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें