फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक को माल्टा भेजने का झांसा देकर 15 लाख ठगे

Tue, 08 Sep 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। विदेश भेजने के नाम पर रादौर क्षेत्र के एक युवक ने करीब 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि माल्टा भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने किस्तों में रकम ली। बाद में वीजा नहीं लगने पर 15 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायतकर्ता उत्तरकाशी के गांव नैपर निवासी शुभम नोटियाल ने बताया कि उसकी दोस्ती सुरेंद्र कांबोज उर्फ सैंटी से थी। सुरेंद्र ने उसे विदेश भेजने वाले साहिल मान से मिलवाया। आरोप है कि साहिल ने उसे माल्टा भेजने के लिए 15 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। शिकायत के अनुसार शुभम ने अगस्त 2025 में आरोपियों के बताए खातों में गूगल पे और आरटीजीएस के माध्यम से लाखों रुपये भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रोसेसिंग और अन्य खर्चों के नाम पर अलग-अलग रकम व करीब 6.34 लाख रुपये नकद भी लिए गए। इस तरह कुल करीब 15 लाख रुपये दिए गए।
आरोप है कि काफी समय बाद भी वीजा नहीं लगा तो साहिल ने 15 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन चेक बैंक में बाउंस हो गया। रकम और दस्तावेज वापस मांगने पर आरोपियों ने साफ इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शुभम के मुताबिक साहिल के पास उसका मूल पासपोर्ट, दसवीं-बारहवीं की डीएमसी, पैन कार्ड और आधार कार्ड हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की शिकायत के आधार पर रादौर थाना पुलिस ने साहिल मान, सुरेंद्र कांबोज उर्फ सैंटी और समुंदर सिंह उर्फ सैम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगामी जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें