फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी काबू

Tue, 08 Sep 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर थापर कॉलोनी निवासी युवक से साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-9 निवासी गौरव कटारिया के रूप में हुई है।
आरोपी पंजाब के एसएएस नगर मोहाली स्थित एससीओ-16 में नव इमिग्रेशन के नाम से सेंटर चलाता था। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने 20 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि थापर कॉलोनी निवासी मोहनलाल ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा अंशुल पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था।
विज्ञापन

जानकारी मिली थी कि गौरव कटारिया और गौरव शर्मा लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। इसके बाद वह अपने बेटे अंशुल के साथ दोनों आरोपियों से मिला। आरोपियों ने बताया कि वे कई लोगों को विदेश भेज चुके हैं।
आरोपियों की बातों पर विश्वास कर अंशुल के परिवार ने उन्हें अलग-अलग किस्तों में साढ़े 11 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी अंशुल का वीजा नहीं लग सका। परिवार ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने पैसे लौटाने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव कटारिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों और ठगी की रकम से संबंधित जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें