फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 1.85 लाख

Sat, 06 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। युवक को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक ने 3.50 लाख रुपये ठग लिए गए। थाना फर्कपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में ससौली माजरी निवासी पारस कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान उसकी पहचान जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित विष्णु नगर निवासी दीपक उर्फ मोंटी से हुई। आरोप है कि दीपक ने रेलवेमें अपने प्रभाव का दावा करते हुएनौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके बदले 3.50 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

जून 2025 में आरोपी ने उसके दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और फोटो लेकर प्रक्रिया शुरू करने का दावा किया। इस दौरान उसने नकद और ऑनलाइन माध्यम से कई किश्तों में रुपये लिए। बाद में नौकरी नहीं लगने पर जब पारस ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। शिकायत में गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा यमुनानगर को सौंपी गई। जांच में पाया गया कि दीपक उर्फ मोंटी और शंकर उर्फ राजकुमार ने पहले से ही धोखाधड़ी की नीयत से आपस में षड्यंत्र रचा था। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से करीब 1.85 लाख रुपये हासिल किए। गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने संबंधी आरोपों के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें