फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो गांवों में काटे पानी के अवैध कनेक्शन

Sat, 06 Jun 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव पोंटी में पानी के अवैध कनेक्शन काटते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। जल संरक्षण और पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपमंडल नंबर-दो ने अवैध कनेक्शनों के खिलाफ युद्ध स्तर पर मुहिम छेड़ दी है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पानी का दोहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
गांव पोंटी और मिल्कसुखी में कुछ लोगों ने अवैध कनेक्शन लेकर पीने के पानी का इस्तेमाल खेती और खाली प्लॉटों में करना शुरू कर दिया था, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। विभाग की सख्ती को देखते हुए कई लोगों ने खुद ही अपने कनेक्शन बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता कमल बक्शी की अगुवाई में हंस राज, गुरविंद्र, रवि व संजीव कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई अवैध कनेक्शन काटे और ग्रामीणों को पानी व्यर्थ न बहाने की चेतावनी दी। उपमंडल अभियंता पलविंद्र सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि जल की एक-एक बूंद कीमती है। दोबारा अवैध कनेक्शन जोड़ने या गलियों में पानी बहाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें