फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फ्रांस भेजने का झांसा देकर 2.25 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 02 Jun 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। युवक को फ्रांस भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके पिता ने 2.25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर छप्पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नगला खालसा निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी के गुलाब नगर चौक पर मूंगफली और जूस की रेहड़ी लगाता है। उसकी पहचान गांव मुसिंबल निवासी भूपिंद्र सिंह और उसके साथी वीरेंद्र से हुई थी। दोनों ने उसके बेटे सुमित कुमार को फ्रांस भेजने और वहां नौकरी दिलाने का दावा किया। इसके बदले छह लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपी को 2.25 लाख दिए थे। राजकुमार का आरोप है कि अगस्त 2022 में आरोपी ने उसके बेटे का पासपोर्ट लौटाते हुए बताया कि फ्रांस का वीजा लग चुका है। संदेह होने पर जब वह पासपोर्ट लेकर संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचा तो पता चला कि पासपोर्ट पर लगी मोहर फर्जी है और किसी भी देश के वीजा से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन

पहले मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसमें आरोपी ने 2.25 लाख रुपये लौटाने की बात स्वीकार की और इसी राशि का एक चेक दिया। आरोप है कि चेक बंद पड़े बैंक खाते का था और उस पर शिकायतकर्ता का नाम भी दर्ज नहीं था। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस बैंक खातों के लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें