फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर पलटा, स्ट्रीट लाइट का खंभा टूटा

Tue, 02 Jun 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के एसके रोड पर पलटा रेत से भरा डंपर। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
रादौर। एसके रोड पर सोमवार अलसुबह रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। हादसे में नगरपालिका का एक स्ट्रीट लाइट का टूट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। डंपर पलटने के बाद उसमें भरी रेत सड़क पर फैल गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सुबह के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेत हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें