फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.90 लाख ठगे

Tue, 17 Nov 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा देकर दो लोगों से 4.90 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में यमुनानगर डाकघर में तैनात पोस्टमैन के खिलाफ व्यासपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की पहचान गांव कपूरी कलां निवासी रिशु पाल के रूप में हुई है।
गांव शेरगढ़ निवासी राकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि यमुनानगर डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात रिशु पाल से उसकी जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे और उसके साथी गांव रठाली निवासी ओमप्रकाश को सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे कुल चार लाख 90 हजार रुपये ऐंठ लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब आरोपी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही उनके रुपये वापस किए तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार पीड़ित ने व्यासपुर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। गांव कपूरी कलां निवासी पोस्टमैन रिशु पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ितों से किस तरह रुपये लिए और ठगी की रकम का इस्तेमाल कहां किया। इसके अलावा इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें