फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुआ के दामाद ने नीदरलैंड भेजने के नाम पर हड़पे 8.20 लाख रुपये

Fri, 06 Nov 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बुआ के दामाद ने युवक को नीदरलैंड का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 8.20 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद न तो युवक को विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। थाना गांधी नगर पुलिस ने अमृतसर निवासी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवपुरी-ए निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। कुछ समय पहले वह अपनी बुआ के घर गया था। वहां उसकी बुआ का दामाद युवराज वालिया भी आया हुआ था, जो अमृतसर में चक्की के नजदीक रहता है। बातचीत के दौरान युवराज ने उसे कहा कि वह यहां कितना कमा लेगा। वह उसे विदेश भेज सकता है और उसके पास नीदरलैंड का वर्क वीजा है।
विज्ञापन

आरोपी ने विदेश भेजने के लिए 8.20 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। मनप्रीत के अनुसार उसने इस बारे में अपने परिजनों से बात की तो वह उसे विदेश भेजने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उसने युवराज को फोन कर विदेश जाने की सहमति दे दी। आरोप है कि युवराज ने उससे पूरी रकम पहले ही देने की शर्त रखी।
उसने आरोपी को कुल 8.20 लाख रुपये दिए। इनमें 5.20 लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए गए। रकम लेने के बाद आरोपी उसे विदेश भेजने के नाम पर लगातार टाल-मटोल करता रहा। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसे जल्द काम होने का भरोसा देता रहा, लेकिन उसका वीजा नहीं लगवाया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो वह फिर से बहाने बनाने लगा। आरोपी ने उसका पासपोर्ट भी अपने पास ही रखा हुआ है। काफी इंतजार के बाद भी न विदेश जाने का सपना पूरा हुआ और न ही रकम वापस मिली।
थाना गांधी नगर प्रभारी विशाल ने बताया कि आरोपी युवराज वालिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें