फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सामान खरीद में फर्म निदेशक से 46.62 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सामान लेने के बदले दिए चेक भी हुए बाउंस, व्यापारी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज रूद्रम वुड्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म के निदेशक से फेस विनियर (प्लाईवुड) का सामान खरीद कर 46 लाख 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने जेके वुडस् प्रोडक्ट के व्यापारी सरस्वती कॉलोनी जगाधरी निवासी कशिश जग्गा व उसकी मां अनीता जग्गा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित में मैसर्ज रूद्रम वुड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजीव पासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका फेस विनियर ट्रेडिंग का काम है। सरस्वती नगर कॉलोनी निवासी कशिश जग्गा जेके वुड प्रोडक्ट्स के नाम से व्यापार करता है। उसकी आरोपी से जान पहचान है। आरोपी कशिश जग्गा उससे फेस विनियर का सामान खरीदता है। कशिश जग्गा की उसकी तरफ काफी देनदारी थी। दिसंबर 2022 तक कशिश जग्गा की तरफ उनकी 40 लाख रुपये की देनदारी थी। 19 दिसंबर 2022 को आरोपी उसके पास आया और उससे और माल लेने की बात कही। उसने आरोपी से कहा कि उस पर पहले से ही बहुत ज्यादा रकम बकाया है। वह और उधार माल नहीं दे सकता। इसके बाद आरोपी कशिश जग्गा ने उसे कहा कि वह एडवांस चेक दे रहा है। उसे और माल दे दो। आरोपी ने तीन लाख 66 हजार रुपये के चेक उसकी फर्म के नाम जारी कर दिए। इसके बाद उसने 20 दिसंबर 2022 को आरोपी को सात लाख 92 हजार 780 रुपये का सामान और दे दिया। इस प्रकार आरोपी की तरफ 20 दिसंबर 2022 तक उसके 46 लाख 62 हजार रुपये 28 रुपये बकाया रह गया। इस दौरान उनके बीच व्यापार बंद हो गया। जब उसने आरोपी से रुपये मांगे तो उसने उसे तीन चेक उसकी फर्म के नाम दे दिए। ये चेक उसकी मां अनीता के नाम से थे। आरोपी ने उसे चेक पर अपने हस्ताक्षर कर उसे यह चेक दे दिए। जब उसने यह चेक बैंक में लगाए तो यह बाउंस हो गए। इसके बाद जब उसने आरोपी को कहा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी कशिश जग्गा व उसकी मां अनिता जग्गा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें