फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Sat, 12 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सलेमपुर बांगर निवासी योनिश मलिक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप पंजाब के जिला पटियाला के गनौर निवासी गुरप्रीत सिंह पर लगा है। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में सलेमपुर बांगर निवासी योनिश मलिक ने बताया कि जून 2024 में उसने मोबाइल पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें दावा किया गया था कि बहुत कम समय में और कम रुपयों में ऑस्ट्रेलिया भिजवाते हैं। उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर फोन कर बात की। तब फोन सुनने वाले ने उसे स्टामफोर्ड इमिग्रेशन पटियाला पंजाब स्थित कार्यालय की जानकारी दी। वह उनके कार्यालय गया।
विज्ञापन

वहां पर उसकी मुलाकात गुरप्रीत सिंह व उसके स्टाफ से हुई। उससे उसे ऑस्ट्रेलिया भिजवाने का 11 लाख रुपये का खर्च बताया। पांच से छह माह के अंदर उसका वीजा लगवाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर उसने दस्तावेज दे दिए। इसके बाद अलग-अलग कर 11 लाख चार हजार रुपये भी आरोपियों को दिए। आरोपियों 15 दिन के अंदर ही ऑफर लेटर उसे दे दिया और उसका मेडिकल करा दिया।
इसके बाद जल्दी ही वीजा लगने की बात कही। लगभग छह माह गुजर गए, लेकिन वीजा नहीं लगा। जब भी उनसे बात करता तो वह कुछ समय लगने की बात कहकर टाल देते। काफी समय बीतने के बाद भी वीजा नहीं लगा तो तीन फरवरी को आरोपी के कार्यालय में गया। लेकिन कार्यालय पर ताला लगा मिला। आसपास पता किया तो उसे पता चला कि आरोपी कार्यालय का ताला लगाकर यहां से भाग गया है।
विज्ञापन

किसी तरह से उससे संपर्क किया और रुपये वापस मांगे तो उसने चेक दिए। जब यह चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। बाद में उसने आरोपी से संपर्क किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें