संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव महलांवाली के रहने वाले राहुल कुमार के साथ ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। धोखाधड़ी विदेश भेजने के नाम पर हुई। आरोप है आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी है। थाना जगाधरी पुलिस ने शिकायत पर आरोपी राजबीर बराड़, जसकरण, संदीप सैनी, कुनाल व हरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में गांव मेहलांवाली निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात राजबीर बराड़ के साथ हुई। तब उसने राहुल को बताया कि अपने साथी जसकरण, संदीप सैनी, कुनाल व हरप्रीत के साथ युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसे रोजगार के लिए विदेश भेज देगा। आरोपियों ने ढाई लाख रुपये ले लिए। जब उसका काम नहीं हुआ तो उसने आरोपियों को रकम वापस मांगी तो टालमटोल करने लगे।