फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बार के पूर्व प्रधान के नाम पर 1.85 लाख की ठगी

Wed, 29 Mar 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन जगाधरी-यमुनानगर के पूर्व प्रधान एडवोकेट गुरमीत सिंह खुर्दबन का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनकी फोटो अपने व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर आठ लोगों से एक लाख 85 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव खुदर्बन निवासी गुरमीत सिंह ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को वह कोर्ट जाने लगे तो अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया। काफी देर तक मोबाइल ऑन ही नहीं हुआ। बड़ी मुश्किल से मोबाइल ऑन किया तो उसके मोबाइल में सुरक्षित सभी लोगों के नंबर डिलीट हो चुके थे। तभी उसके पास फोन आने लगे कि उन्होंने उसके खाते में रुपये जमा करवा दिए हैं। और जरूरत होगी तो बता देना।
एक के बाद एक छह लोगों ने फोन कर बताया कि उन्होंने उसके खाते में रुपये डाल दिए हैं। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी फोटो किसी दूसरे नंबर के व्हाट्सएप नंबर की डीपी पर लगी हुई है। वह समझ गए कि उनकी फोटो का इस्तेमाल करके लोगों से ठगी हो रही है। उन्होंने लोगों से 1930 नंबर पर फोन करने को कहा। उन्हें पता चला कि उनकी फोटो लगाकर 1.40 लाख रुपये की ठगी हुई है। गुरमीत सिंह ने बताया कि 45 हजार रुपये की ठगी दो अन्य लोगों से की गई है। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र नगर के शरद कुमार ने बताया कि गांव टेही के रजनीश, मॉडर्न कॉलोनी के पुनीत भसीन व जिला अंबाला के डेरा सलीमपुर के अमित कुमार ने क्रिप्टोकरेंसी कारोबार को चलाने के लिए हस्की कॉइन नाम से एक फर्म बनाई थी। आरोपियों ने उसे फर्म में मैनेजर नियुक्त किया था। जुलाई 2022 में आरोपियों ने उससे कहा कि वह उनका पार्टनर बन जाए। इसके बदले में उससे एक लाख रुपये भी लिए। उसे कहा गया कि अब वह कंपनी में चौथा पार्टनर बन चुका है। बाद पता चला कि आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये हड़पने के लिए ही पार्टनरशिप का ढोंग किया है। जांच अधिकारी महरूफ अली ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें