फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देकर दस युवकों से 17 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक ट्रेवल एजेंट ने 10 युवकों को कथित रूप से विदेश भेजने के नाम पर उनसे 17 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने न तो युवकों को विदेश नहीं भेजा और न ही उनके रुपये लौटाए। युवकों ने इसकी शिकायत रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रपड़ी निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं पास है और सोलर इनवर्टर बैटरी का काम करता है। कुछ समय पहले वह रादौर में राहुल वर्मा के ऑफिस में बिजली की फिटिंग करने गया था। उसने उसे बताया कि वह युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। जिसके बाद उसने उससे विदेश भेजने को लेकर उसका पासपोर्ट, सर्टिफिकेट व अन्य कागजात मांगे। इस दौरान उसने अपने दोस्त कुलदीप कुमार और अन्य दोस्तों को राहुल व उसके पिता से मिलवाया। आरोपी ने उसके 10 दोस्तों के कागज भी विदेश भेजने के लिए ले गए। इस दौरान उनसे कुल 17 लाख रुपये की राशि 2 किस्तों में ली। इसमें नौ लाख, 20 हजार रुपये व सात लाख, 80 हजार रुपये शामिल हैं। रुपये लेने के बाद आरोपी ने उन्हें तीन महीने के अंदर विदेश भेजने की बात कही गई, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। उन्हें कहा गया कि अभी लॉकडाउन लगा हुआ है और फ्लाइटें बंद हैं, इसलिए वह अभी विदेश नहीं जा सकते। इसके बाद उन्होंने राहुल से अपनी रुपये वापस मांगे, लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
थाना रादौर प्रभारी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें