फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा एक युवक ने युवती से साढ़े तीन साल तक दुष्कर्म किया। पहले तो आरोपी युवती को अगवा करके पंजाब के होशियारपुर में ले गया। जहां आरोपी ने उससे डेढ़ साल तक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने दो साल तक युवती को पत्नी बनाकर अपने घर में रखा। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। युवती ने आरोपी युवक के दो भाइयों पर भी दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। बाद में जब युवती ने शादी करने को कहा तो आरोपी ने उससे मारपीट की। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिवार के सात लोगों पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर 2017 को नवाब कॉलोनी निवासी भोला राम उसे शादी का झांसा देकर अगवा करके पंजाब के होशियारपुर में ले गया। जहां करीब डेढ़ साल तक आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी से उससे अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। जब भी वह आरोपी को शादी करने के लिए कहती तो आरोपी उसे हर बार टाल देते था। 16 मार्च 2019 को आरोपी उसे होशियारपुर से अपने घर नवाब कॉलोनी ले आया। जहां आरोपी ने उसे अपनी पत्नी बताकर एक कमरे में बंद करके रखा और उससे गलत काम करता रहा। इसके बाद आरोपी पंजाब चला गया। आरोपी के पंजाब जाने के बाद उसकी बहन व अन्य परिजन उसे दहेज को लेकर तंग करने लगे। युवती का आरोप है कि 23 मार्च 2019 करीब 11 बजे भोला राम का भाई राजन व राजीव बाहर का ताला खोलकर उसके कमरे में आए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह आरोपियों से जान बचाकर वह अपनी मां के घर पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। दो अप्रैल 2019 को उसने आरोपियों के खिलाफ महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। जहां आरोपी भोला राम ने उससे जल्द शादी करने की बात कहकर समझौता करवा लिया। इसके बाद भी आरोपी ने उससे शादी नहीं की और उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि अब आरोपी भोला राम की बहन की शादी होनी थी तो आरोपी उससे अपने घर से चार लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। पांच जून की रात को आरोपी भोलाराम घर आया। आरोपी ने उसे कहा कि अगर उसने उसके साथ शादी करनी है तो उसकी बहन की शादी के लिए घर से चार लाख रुपये लेकर आने होंगे। उसने रुपये लेकर आने से मना कर दिया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। इसके बाद उसने अपनी मां को फोन कर आपबीती सुनाई। छह जून को उसके परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी ने उसके पिता के साथ मारपीट की और उनके सिर में कोई नुकीली चीज मारकर वहां से फरार हो गया। उन्होंने पिता को अस्पताल पहुंचाया और इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी भोलाराम, उसके तीन भाइयों, बहन, पिता व मां के खिलाफ दुष्कर्म, छीना झपटी, दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें