यमुनानगर। जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 2460 वाहनों की चेकिंग के दौरान चार वाहन सीज तथा 20 वाहनों के चालान कर 19 01 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जानकारी देते हुए डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और समुचित प्रयास निरंतर जारी है।
डीसी ने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 1426 वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए विभाग द्वारा चार वाहन सीज कर 17 04000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 292 वाहनों की चेकिंग के दौरान 11 वाहनों का चालान कर 1 78 500 रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 505 वाहनों की चेकिंग के दौरान 9 वाहनों का चालान कर 19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 237 वाहनों की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिन-रात चेकिंग की जा रही है। संवाद