फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्भवती महिला समेत चार लोगों को रॉड व डंडों से पीटा

Thu, 19 Jun 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुराना हमीदा की खड्डा काॅलोनी में एक गली के संबंध में विवाद होने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की गर्भवती महिला, युवक व अन्य लोगों पर राॅड, डंडों व कटर से हमला कर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी पक्ष के नौ लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा की खड्डा काॅलोनी निवासी साहिस्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की 13 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे व एक बेटी है। बेटी शादीशुदा है और गर्भवती है। उनका पड़ोसी नईम के साथ गली के संबंध में विवाद चल रहा है। उसका बेटा शकील मंगलवार को अपने काम से कॉलोनी में कही जा रहा था। इस दौरान गली में पड़ोसी नईम, उसकी पत्नी मुस्कान, बिलाल, समीर, मोनू, मुस्तकीम, सलमान, उसकी पत्नी साहिबा व नूरी ने अन्य लोगों के साथ बेटे शकील को घेर लिया। आरोपियों ने उस पर रॉड, डंडों व कटर से अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी बेटी अंशिका बीच बचाव के लिए पहुंची तो तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। इसके बाद वह और उसकी बहन आशमा बीच बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। लोगों को आते देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शहर पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें