यमुनानगर। जिले में करीब पांच दिन बाद चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं छह लोग कोरोना से बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है।
डीसी गिरीश अरोड़ा ने कहा कि जिले का कोरोना रिवकरी रेट 98.28 प्रतिशत हो गया है। मंगलवार को चार नए लोग संक्रमित मिले हैं। छह लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। जिले की कुल आबादी में से 30 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है।
अब तक जिले में कुल 24611 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि जिले में कुल 17 सक्रिय मरीज हैं। अब तक कुल 360738 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। जिसमें से 332114 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संवाद