फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध खनन में पकड़े चार डंपर और एक लोडर

Sun, 09 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेलगढ़ खनन एरिया में खनन विभाग की टीम ने दबिश देकर अवैध खनन में लिप्त चार डंपर व एक लोडर कब्जे में लिया है। यह अवैध खनन दिन के उजाले में पुलिस की अस्थाई चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर किया जा रहा था। पकड़े गए वाहनों को इंफोर्समेंट विंग के सुपुर्द किया गया है।
खनन विभाग ने माइनिंग इंजीनियर चंद्रभूषण तिवारी के नेतृत्व में बेलगढ़ खनन जोन में दबिश दी। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त चार डंपर एक लोडर को कब्जे में लिया। अवैध खनन में लिप्त इन डंपरों पर नंबर प्लेट तक नहीं थी, यानि इन डंपरों से अगर कोई दुर्घटना हो तो चालक व वाहन की पहचान नहीं होगी, वही माइनिंग विभाग के अधिकारियों के समक्ष ही एक चालक मौके से डंपर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर में ड्राइवर के साथ होमगार्ड भी मौजूद था। होमगार्ड के जवान गाड़ी से धकेल कर अवैध खनन में लिप्त डंपर चालक भागने में सफल रहा। इस पर माइनिंग विभाग एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध खनन जोरों पर है। जिस पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बेलगढ़ में अस्थाई चौकी का भी निर्माण किया है। चौकी में केवल एक एएसआई व दो होमगार्ड तैनात है। तीन कर्मियों के सहारे अवैध खनन पर लगाम लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें