फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातें कबूली

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने चोरी के आरोप में दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से नाबालिगों को बाल सुधार गृह व युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि छछरौली में दो युवक चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एएसआई उमेश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दोनों को गिरफ्तार किया, पूछताछ में इनकी पहचान छछरौली निवासी चरणजीत व मंजीत के नाम से हुई। आरोपी ने पूछताछ में चोरी के तीन मामलों खुलासा किया है। इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर बिलासपुर में महालक्ष्मी इलेक्ट्रानिक की दुकान का ताला तोड़कर 4 बैटरी, एक एलईडी, एक फोन, दो इन्वर्टर में अन्य सामान चोरी किया था। यह वारदात सीसीटीवी में कैद भी हो गई, लेकिन सीसीटीवी में आरोपी पहचान में नहीं आए। इसके बाद अब अपराध शाखा- 2 की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा आरोपी मंजीत ने मार्च माह में नेहरू पार्क मॉडल टाउन व एसडीएम कार्यालय के बाहर से दो बाइक चोरी की थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि दोनों नाबालिग को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें