फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: न्यायालय के नए भवन का शिलान्यास सात को

Thu, 06 Nov 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में इसी जगह पर किया जाएगा नए भवन ​का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला न्यायालय जगाधरी-यमुनानगर के नए पांच मंजिला भवन का शिलान्यास सात नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। न्यायालय के नए भवन पर करीब 23 करोड़ रुपये का खर्च होंगे। निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी को कार्यादेश दिया जा चुका है।
पहले न्यायालय के पुराने भवन के ऊपर ही भवन विस्तार की योजना बनी थी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की टीम ने सर्वे भी किया था। परंतु यह भवन अब 25 वर्ष से ज्यादा पुराना हो चुका है। इसलिए नए भवन को ऊपर न बनाकर अलग से बनाने का निर्णय लिया गया। निर्माण सामग्री लाने के दौरान कोई व्यक्ति बीच में न आए इसलिए न्यायालय के साथ लोहे की टीन सुरक्षा की दृष्टि से लगा दी गई है।
विज्ञापन

पांच मंजिला नए भवन में नौ कोर्ट रूम होंगे। पांचवीं मंजिल तक आने जाने के लिए छह लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। इनका कोर्ट केस के लिए आने वाले लोगों, वकीलों, स्टाफ को फायदा होगा। न्यायाधीशों के लिए दो लिफ्ट रिजर्व रहेंगी। वहीं इस भवन में पेशी के दौरान महिला व पुरुष बंदियों को अलग-अलग रखने का प्रावधान होगा। कोर्ट में आने वाली माताओं के लिए भी अलग से रूम की व्यवस्था होगी, जिसमें बैठ कर वह अपने बच्चों को दूध पिला सकेंगी।
न्यायालय के नए भवन की काफी समय से दरकार थी। क्योंकि न्यायाधीशों की संख्या वक्त के हिसाब से लगातार बढ़ रही है। अब जिला न्यायालय जगाधरी में कुल 20 कोर्ट हैं। गत वर्ष चार नए जज जिला न्यायालय में ट्रांसफर होकर आए थे। उस समय उनके लिए जगह कम पड़ गई थी। उनकी कोर्ट के लिए न्यायालय परिसर में बड़ी मुश्किल से जगह बनाई गई थी। नए भवन में नौ नए कोर्ट रूम बनने से जगह की कमी आगामी कुछ सालों के लिए दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के नए भवन का शिलान्यास सात नवंबर को किया जाएगा। पांच मंजिला इस भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जाएगा। शिलान्यास की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। न्यायालय का नया भवन बनने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ आमजन को भी फायदा होगा। - विक्रांत सिंह चौहान, प्रधान जिला बार एसोसिएशन जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें