फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.37 करोड़ से चांदपुर बाईपास पर बनने वाली ऑटो मार्केट का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड-16 में चांदपुर बाइपास के पास बनने वाली ऑटो मार्केट का शिलान्यास शुक्रवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर मदन लाल ने किया। ऑटो मार्केट में वाहनों की रिपेयर व सर्विस करने का काम करने वालों के लिए 42 दुकानों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

ट्विनसिटी के बाजारों में सड़क किनारे ही कार, ऑटो, बाइक व अन्य वाहनों की सर्विस व मरम्मत का काम किया जाता है। कुछ दुकानदार तो सड़कों पर ही वाहन की मरम्मत करते हैं। इससे सड़क पर जाम लगा रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए निगम ने शहर में चार ऑटो मार्केट बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए चांदपुर, गधौली, गुलाब नगर व एक अन्य जगह निर्धारित की गई है।
वार्ड-16 के चांदपुर बाईपास के पास खाली पड़ी जमीन में 2.37 करोड़ की लागत से ऑटो मार्केट बनाई जानी है। पहले चरण में यहां 21 दुकानों का निर्माण होगा। 21 दुकानों का निर्माण दूसरे चरण में किया जाएगा। टेंडर लेने वाली एजेंसी को यह कार्य एक साल में पूरा करना होगा। ऑटो मार्केट बनने से शहरवासियों व वाहन चालकों को लाभ होगा। मार्केट में पेयजल, निकासी, शौचालय सहित अन्य सभी सुविधाएं दी जाएगी। मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार, एक्सईएन रवि ओबरॉय, एमई दीपक सुखीजा, जेई जय भगवान, मनोनीत पार्षद तुलसी गोस्वामी, पूर्व पार्षद जसबीर उर्फ बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर संत निरंकारी भवन से सिविल अस्पताल तक दोनों तरफ दर्जनों दुकानें हैं। इसी तरह रामपुरा कालोनी में एक दर्जन से अधिक कार सर्विस व मरम्मत की दुकानें है। इसके अलावा पुराना हमीदा में सहारनपुर रोड पर यमुना नहर पुल तक व रादौर रोड पर सहित शहर की कई सड़कों पर 500 से ज्यादा वाहनों की मरम्मत हो रही है। उधर जगाधरी में महाराजा अग्रसेन चौक से बूड़िया चौक तक ट्रैक्टर, बाइक व अन्य वाहनों की मरम्मत की दुकानें हैं। कई स्थानों पर वाहन की मरम्मत आधी सड़क तक की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें