फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरु रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण की रखी नींव

Tue, 07 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। खंड के चौराही गांव में डॉ. बीआर आंबेडकर, गुरु रविदास मंदिर कमेटी व समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गांव के श्री गुरु रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी गई। इसमें मुख्य रूप से श्री गुरु रविदास मंदिर, डेरा बाबा लाल दास के महंत निर्मल दास जी मौजूद रहे।
महंत निर्मल दास ने पूजा अर्चना के साथ गांव के मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखते हुए कहा कि गुरु रविदास ने मानव जाति से भेदभाव को खत्म कर समानता के भाव को प्रवाहित किया। गुरु रविदास ने मानव को आज्ञा के अंधकार से बाहर कर ज्ञान के प्रकाश की ओर लेकर गए। गुरु रविदास ने हमेशा सद्कर्म करने पर बल दिया। गुरु रविदास की वाणी में भी निहित है कि मानव अपने नाम से नहीं अपने कर्मों से बड़ा बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल दास ने कहा कि समाज में समानता के भाव से मिलकर कार्य करने से ही मानव को आत्मिक शांति मिलती है। कमेटी के प्रधान मांगेराम ने कहा कि कमेटी के सदस्यों व समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गुरु रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य है शुरू किया गया है। इस मौके पर सरपंच रामचंद्र ,रिंकू नागरा, नीरपाल सिंह, संदीप कुमार, श्रीचंद, राम चंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें