फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियाद : 2491 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 496 रहे नदारद

Fri, 26 Dec 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बुनियाद की परीक्षा देते विद्यार्थी व निरीक्षण करते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : दाऊदयाल स्टेडियम मेंआयोजित सांसद खेल कार्यक्रम में सम्मानित किए ​खिलाड़ी एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह एव अन्य जनप्रतिनि​धि। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को बुनियाद के पहले चरण की परीक्षा करवाई गई। परीक्षा के लिए जिले में कुल आठ केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 2995 विद्यार्थियों की परीक्षा होनी थी, लेकिन शुक्रवार को 2491 ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, 496 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा कुल दो घंटे की रही, जो दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक हुई। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को समय से आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य था। परीक्षार्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा के लिए जिले में कुल आठ केंद्र बनाए गए थे। इनमें से शहर में दो केंद्र बनाए गए। छछरौली खंड में भी दो केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यासपुर, साढौरा, रादौर व सरस्वतीनगर में एक-एक केंद्र बनाया गया था। परीक्षा को लेकर सभी अधिकारी मैदान में रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के लिए करीब 120 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल सहित खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी केंद्र पर कोई हंगामा व उपद्रव नहीं हुआ।
इस परीक्षा में आठवीं के विद्यार्थी बैठे थे। इसके कुल तीन चरण होंगे और सभी चरण उतीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से जेईई, नीट, एनडीए इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जनवरी के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। यह चरण उतीर्ण करने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में बैठेंगे। नए सत्र के साथ बुनियाद मिशन योजना की कक्षाएं लगाई जाएंगी।
इस केंद्र पर इतनी रही उपस्थिति

बुनियाद परीक्षा के लिए जगाधरी खंड में दो केंद्र बने थे। इस दौरान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में 450 में से 395 ने परीक्षा दी और 55 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरे केंद्र शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में 287 में से 267 ने परीक्षा दी और 20 नहीं आए। वहीं, छछरौली खंड में भी दो केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली केंद्र पर 400 में से 328 ने परीक्षा दी और 72 अनुपस्थित रहे। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में 294 में से 241 ने परीक्षा दी और 53 अनुपस्थित रहे। इस तरह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर में 363 में से 322 परीक्षा के लिए पहुंचे और 41 परीक्षार्थी नहीं आए। वहीं, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर में 537 की परीक्षा होनी थी, लेकिन 351 ही पहुंचे और 186 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा में 179 में से 161 ने परीक्षा दी और 18 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वर्जन
सभी केंद्रों पर अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान किसी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसका परिणाम जनवरी के अंतिम दिनों में आने की संभावना है। - विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें