मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री व अन्य। प्रवक्ता
छछरौली। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने छछरौली अनाज मंडी पहुंचकर धान खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों, शैलर मालिकों, सरकारी खरीद एजेंसी अधिकारियों व मार्केट कमेटी सचिव से बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की धान गेहूं सहित सभी 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। पूर्व मंत्री को मंडी आढ़ती आशीष गोयल व नवीन गोयल ने व्यवस्थाओं के बारे बताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह, मार्केट कमेटी सचिव ऋषिराज, वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र पोली सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद