फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल खिलाड़ियों के हॉस्टल का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में फुटबाल अकादमी के खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनाया जा रहा है। इसके निर्माण पर 2.16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बताया जा रहा है हॉस्टल का कार्य दिसंबर या जनवरी माह में पूरा हो जाएगा। हॉस्टल में खिलाड़ियों के अलावा कोच भी रुक पाएंगे।
कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में हॉस्टल का कार्य रोक दिया गया था। जब स्थिति में कुछ सुधार आया तो इसका कार्य दोबारा से शुरू कर दिया गया था, किंतुु हॉस्टल के निर्माण में तेजी नहीं आ पाई थी। अब हालात में और सुधार होने पर हॉस्टल के निर्माण में भी रफ्तार आ गई है। इसी साल पीडब्ल्यूडी इसे खेल विभाग को हैंडओवर कर देगी। इसके बाद खेलों के दौरान खिलाड़ी इस होस्टल में रुक सकेंगे।
विज्ञापन

नया हॉस्टल फुटबाल के खिलाड़ियों के लिए बनाया रहा है। जब दूसरी खेल स्पर्धाएं तेजली स्टेडियम में होने पर उनके खिलाड़ी भी हॉस्टर में रुक सकेंगे। उल्लेखनीय है कि अक्सर प्रतियोगिताओं के चलते खिलाड़ियों को रहने के लिए काफी दिक्कत आती थी। ऐसे में उन्हें यहां-वहां रहना पड़ता था। खिलाड़ियों की समस्या को देखते बजट को मंजूर करवाया गया और हॉस्टल का निर्माण शुरू हुआ, जिसका कार्य तकरीबन पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

फुटबाल अकादमी के हॉस्टल का निर्माण हो रहा है। जल्द ही यह हॉस्टल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। यहां खिलाड़ियों के अलावा कोच भी रुक सकेंगे। अन्य खेल प्रतियोगिताएं होने पर उनके खिलाड़ियों को हॉस्टल में ठहराया जा सकेगा। - राजेंद्रपाल, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें