फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर मंहगा होने से बढ़ेंगे खाने-पीने के दाम

Sat, 02 May 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में व्यावसायिक सिलेंडर का इस्तेमाल करता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेल कंपनियों की ओर से 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी का असर रेहड़ी-पटरी, ढाबों और छोटे कारोबारियों पर पड़ा है। अब यह सिलिंडर 3071.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत करीब 2078.50 रुपये थी। चाय, कुलचे, तंदूरी रोटी और अन्य फास्ट फूड की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 3,89,404 गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से 3,87,682 घरेलू और केवल 1,722 व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। यह आंकड़ा सवाल खड़ा करता है, क्योंकि शहर में बड़ी संख्या में फास्ट फूड की दुकानें और रेहड़ियां संचालित हो रही हैं। कई छोटे विक्रेता अभी भी घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। जिले में कुल 32 गैस एजेंसियां संचालित हैं, लेकिन इसके बावजूद छोटे कारोबारियों को समय पर और उचित दर पर सिलिंडर मिलना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन




गोविंदपुरी रोड पर रेहड़ी पर चाय बेचने वाले नंद किशोर का कहना है कि वह 16 साल से चाय बेच रहा है। अभी व्यावसायिक सिलिंडर मिल तो रहा है लेकिन 2200 से 2300 रुपये का। अब यदि सिलिंडर 3000 रुपये से ज्यादा का मिलेगा तो मजबूरी में चाय का रेट 15 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये करना पड़ेगा। हो सकता है कि चाय महंगी होने उनकी आमदनी पर थोड़ा असर पड़ जाए लेकिन ज्यादा असर चाय पीने के लिए आने वाले लोगों पर पड़ेगा। उन्हें प्रति कप पांच रुपये महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन

गोविंदपुरी निवासी रवि शंकर रेहड़ी पर कुलचे व तंदूरी रोटी बेचते हैं। उनका कहना है कि उन्हें पता चला है कि व्यावसायिक सिलिंडर का रेट रेट बढ़ने से उनके काम पर असर पड़ेगा। मार्च माह में जब गैस संकट हुआ था तो सिलिंडर नहीं मिल रहा था। तब 35 रुपये की थाली 40 रुपये की कर दी थी। अब व्यावसायिक सिलिंडर 3500 रुपये का मिलेगा। इसलिए मजबूरी में थाली का रेट 400 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये की करनी होगी। इसका असर सीधे तौर पर आम आदमी पर पड़ेगा।

यमुनानगर में व्यावसायिक सिलेंडर का इस्तेमाल करता दुकानदार। संवाद

यमुनानगर में व्यावसायिक सिलेंडर का इस्तेमाल करता दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें