फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो दिन की हड़ताल पर गए निगम के कर्मचारी, सफाई रहेगी बाधित

Sat, 02 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते वि​भिन्न संगठनों के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को नगर निगम यमुनानगर के जोन जगाधरी में सफाई कर्मियों दो दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की। इस दौरान कर्मचारियों ने मई दिवस भी मनाया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। हड़ताल से शहर की सफाई बाधित रहेगी।
जगाधरी के प्रधान प्रशांत व सचिव मुकेश कुमार, कैशियर श्रीचंद ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार से कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, ठेका प्रथा समाप्त करना और ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को विभागीय रोल पर लेना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हाईकोर्ट के फैसले के अनुरूप पॉलिसी बनाकर कर्मचारियों को नियमित करने तथा न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। संघ नेताओं ने चेतावनी दी कि दो मई को भी हड़ताल जारी रहेगी। यदि इसके बाद भी सरकार मांगों को नहीं मानती, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। धरने के दौरान सोनू शर्मा, गौरव, पवन, संयम, शिवम, सुमित और विनोद सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया।

मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते विभिन्न संगठनों के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें