फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता का करें पालन : एसपी

Sun, 05 May 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला पुलिस के सभी डीएसपी, इंचार्ज अपराध शाखा, थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी के साथ जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने हेतु विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें और आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष स्वतंत्रता शांतिपूर्ण रूप से करवाने के लिए तैयारी में जूट जाए तथा चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य को शीघ्र पूरा करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए पिछली अपराध समीक्षा गोष्ठी में उठाए गए व पुलिस हेडक्वार्टर से प्राप्त हुए बिंदुओं पर थानावार चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थाना में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करे। थाने में आनी वाली प्रत्येक शिकायत का विधिवत रूप से इंद्राज कर शिकायतकर्ता को उसकी रसीद देना सुनिश्चित करे व उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। झूठी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि झूठी शिकायत देने वालों के दिमाग में कार्रवाई का डर हो और उन्हे बढ़ावा न मिले। लंबित शिकायतों का समय अवधि में निपटारा करे।
सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जा रहा है। जिस पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही अस्पताल से आने वाले रुक्को पर को गई कार्रवाई का भी फीडबैक लिया जा रहा है। रुको पर समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित करे। आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अधिकारी आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें तथा आगामी 25 में को होने वाले लोकसभा आम चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष स्वतंत्रता शांतिपूर्ण रूप से करवाने के लिए तैयारी में जूट जाए तथा चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य को शीघ्र पूरा करें।
चुनाव आयोग के निर्देशों की दृढ़ता से पालन करें तथा मांगे गए जवाब को निर्धारित समय अवधि में संबंधित अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अपने थाना क्षेत्र के लाइसेंस असला धारकों के शत प्रतिशत असले जमा करवाए। जो लोग अपने लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। इस मौके मौके पर उप पुलिस अधीक्षक कवलजीत सिंह, महावीर सिंह, देविंदर सिंह, राजेश कुमार व सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले से लगती सीमाओं पर बरतें चौकसी
एसपी पूनिया ने कहा कि पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से चलने के निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, शराब तस्करों और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाएं। जिला के साथ लगती उत्तर प्रदेश की सीमा पर पूरी चौकसी बरते। इंटर स्टेट नाको पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। आदतन अपराधियों की दैनिक गतिविधियों पर पहली नजर रखें। उन्होंने कहा कि आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष, स्वतंत्रता व शांतिपूर्ण रूप से करवाना पुलिस का दायित्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें