संवाद न्यूज एजेेंसी
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज सुखविंदर राणा ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव वकीलगढ़ निवासी सूरज उर्फ बंदर के रूप में हुई। आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक व एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।