फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दूसरे दिन भी कोहरा, गेहूं को फायदा

Mon, 24 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रविवार को दूसरे दिन भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता कम रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर चालक अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलते दिखे। वही कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कोहरे और ठंड से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।
सुबह नौ बजे तक कोहरा पूरी तरह से छंट गया। इसके बाद धूप तो निकली लेकिन बादल छाने की वजह से ज्यादा असरदार नहीं रही। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में मंगलवार से शनिवार तक बादल छाए रहेंगे। वहीं शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की वजह से एक बार फिर से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी जिले में देखने को मिल रहा है। अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। यह ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी है। क्योंकि अभी ज्यादा तापमान गेहूं के लिए ठीक नहीं है। इससे गेहूं का दाना पिचकने का अंदेशा है। ऐसे में जितनी ज्यादा ठंड होगी गेहूं को उतना ही लाभ होगा। वहीं बारिश के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें