फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया अंकुश, यात्री बेहाल

Wed, 17 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोहरे के आगे रेलवे का फाॅग सिक्योरिटी डिवाइस बौना साबित हो रहा है। कोहरे ने रेलवे का पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया है। इस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही हैं। इसका ज्यादा असर लंबी दूरी की गाड़ियाें पर पड़ रहा है। इस दौरान स्वर्ण मंदिर में साढ़े तीन घंटे और चंडीगढ़ सुपरफास्ट तीन घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
यमुनानगर जगाधरी से उत्तरप्रदेश, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, मुंबई जाने वाली वाली सभी गाड़ियां देरी से चल रही हैं। यह सभी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से रात को निकलती हैं। यहां से जिले के अलावा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, कालाआंब, पांवटा, नाहन के साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा लाडवा, कुरुक्षेत्र, करनाल इंद्री इत्यादि क्षेत्रों तक के लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं। दूर से आने वाले लोगों को ट्रेन के इंतजार में रात स्टेशन पर ही काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल साढ़े तीन घंटे की देरी से चली। लखनऊ से चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस दो घंटे 54 मिनट देरी से चली। हावड़ा से अमृतसर हावड़ा मेल दो घंटे 22 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे 23 मिनट लेट रही।इसी तरह कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 09 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें