फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसआई के बेटे समेत एमएम ग्रुप के पांच शूटर गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डकैती की योजना बना रहे एसआई के बेटे समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। सभी बदमाश एमएम ग्रुप के शूटर हैं। इनमें एक पंजाब का रहने वाला है और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। एक नाबालिग पहले भी डकैती की वारदात में शामिल रहा है। पुलिस अब ग्रुप के लीडर की तलाश में दबिश दे रही है।
सीआईए-1 प्रभारी केवल सिंह के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश यमुनानगर में वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जैसे ही टीम को इनपुट मिला तो पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश कर दी। पुलिस ने देहरादून पंचकुला हाइवे पर गूगलो गांव के जंगल में एक मकान पर दबिश दी।
विज्ञापन

वहां से पुलिस ने पांच आरोपी पंजाब के लुधियाना जिले के ढिल्लों नगर निवासी बलजीत उर्फ पंजाबी उर्फ जट्ट, अंबाला के मुलाना निवासी विकेश सैनी, साढ़ौरा निवासी गौतम उर्फ मट्टू, बराड़ा निवासी गुरु अमन उर्फ मावी व बिलासपुर क्षेत्र निवासी एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, एक तमंचा और लोहे के दो पाइप बरामद किए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हाइवे से कार लूटने की योजना बना रहे थे। कार का प्रयोग यमुनानगर के बिलासपुर क्षेत्र में डकैती की वारदात को भी अंजाम देना था। सभी एमएम ग्रुप के शूटर है। वर्तमान समय में ग्रुप को खारवन निवासी मनजोत उर्फ मुन्ना चलाता है।
मुन्ना पर भी पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश के लिए भी दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से पंजाबी और विकेश सैनी को चार दिन रिमांड पर लिया गया है। बाकी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नाबालिग पर पहले से डकैती और रंगदारी के मामले
एमएम ग्रुप से जुड़े बदमाश काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। गिरफ्तार किए गए नाबालिग का नाम बिलासपुर में एक साल पहले डाकघर में हुई डकैती में आया था। यही नहीं हाल ही में बिलासपुर में आढ़ती से रंगदारी के मामले में भी वह वांछित था। बलजीत उर्फ पंजाबी का नाम हाल ही में पंजाब में हुई फायरिंग में आया था। फायरिंग के बाद से ही पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

विकेश के पिता हैं एसआई
पुलिस के मुताबिक विकेश सैनी के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। विकेश के पिता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में जिला अंबाला में तैनात हैं। विकेश एमएम ग्रुप से जुड़कर वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें