फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में निवर्तमान सरपंच समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किशनपुरा दामला में दो पक्षों में प्रापर्टी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू व डंडों से हमला कर दिया। बचाने गए गांव के निवर्तमान सरपंच व अन्य परिजनों को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। झगड़े में निवर्तमान सरपंच समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
किशनपुरा दामला निवासी रुपेश ने सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी दामला में सीमेंट की दुकान है। उसका कई साल से किशनपुरा दामला निवासी रविंद्र कुमार व अजय कुमार के साथ प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। आरोपी उनकी प्रापटी पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। दो दिन पहले जब वह अपनी जगह पर भूसा डालने लगे तो इन्होंने उनके साथ झगड़ा करने लगे। मंगलवार दोपहर को जब वे उन्हें समझाने लगे तो आरोपी रविंद्र कुमार, उसके भाई अजय कुमार ने अपने साथियों शुभम सिंगला, विशाल सिंगला, सन्नी सिंगला, अमित कुमार, रचना के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपी शुभम ने चाकू से उसके पेट पर वार किया। इसके अलावा अन्य आरोपियों ने डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। झगड़े के दौरान उसे बचाने गए गांव के अनूप, मोहित अग्रवाल, उसके चाचा राजेश व निवर्तमान सरपंच राजेश कुमार पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में आरोपी रविंद्र कुमार, उसके भाई अजय कुमार, शुभम सिंगला, विशाल सिंगला, सन्नी सिंगला, अमित कुमार व रविंद्र की पत्नी रचना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी महबूब अली का कहना है कि मामले में सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें