फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन सूरज कुंड मंदिर में चोरी, दानराशि से भरा 35 किलो का दानपात्र चुरा ले गए पांच बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव अमादलपुर स्थित प्राचीन सूरज कुंड मंदिर से लगभग 35 किलो का दान राशि से भरा दानपात्र चोरी हो गया। मंदिर में करीब 24 साल से श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ चल रहा है। चोरी की आवाज सुनकर पाठ करने वाले मौके पर पहुंचे तो चार-पांच बदमाश दानपात्र लेकर बाइकों पर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मंदिर पुजारी की शिकायत पर पांच अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी त्रिलोक चंद्र ने बताया कि मंदिर में विगत 24 वर्ष से श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ चल रहा है। बुधवार रात करीब एक बजे लगभग मंदिर में पाठ करने वालों को भगवान शिव के मंदिर से दान पात्र चोरी करने की आवाज सुनाई थी। इसके बाद पाठ करने वाले सज्जन को 4-5 चोर मंदिर से चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। चोर-चोर की आवाज सुनाने पर मंदिर में सो रहे लोग जाग गए। जब लोगों ने उनका पीछा किया तो वे मंदिर के मुख्य द्वार की तरफ भाग गए। वहां पहले से खड़ी दो बाइकों पर सवार होकर बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाशों के हाथों में हथियार थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व उसे दी। वे मौके पर पहुंचे और जांच की। दानपात्र में दो ढाई हजार रुपये थे। बुड़िया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें