फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पॉलिथीन के पांच कट्टे बरामद

Thu, 11 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदूषण विभाग व नगर निगम की टीम ने बुधवार दोपहर को संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे रोड पर जेपी अस्पताल के सामने प्रतिबंधित पॉलिथीन से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ ली। जांच करने पर गाड़ी से पांच कट्टे प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर सीएसआई अनिल नैन व पॉल्यूशन बोर्ड के एसडीओ गौरव व अन्य सदस्यों की टीम ने यह कार्रवाई की।
यह पॉलिथीन रेलवे रोड स्थित धूपबत्ती मार्केट की दुकान से पिकअप में परचून के सामान के साथ लोड होकर हिमाचल प्रदेश के रेणुका जी जा रही थी। इसके बाद निगम की टीम ने दुकानदार का 25 हजार रुपये का चालान कर दिया। सीएसआई अनिल नैन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे रोड से एक पिकअप वाहन में परचून के सामान के साथ प्रतिबंधित पॉलिथीन की हिमाचल प्रदेश में सप्लाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कुछ देर बाद उन्हें रेलवे स्टेशन की तरफ से पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। उन्हें सामने देख वाहन चालक ने पीछे ही अपनी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद टीम ने वाहन चालक को दबोच लिया और पिकअप की जांच की। जांच के दौरान पिकअप में परचून के सामान के नीचे छिपाकर रखे प्रतिबंधित पॉलिथीन के पांच कट्टे बरामद हुए। प्रत्येक कट्टे में 25 से 30 किलोग्राम पॉलिथीन भरा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें