यमुनानगर। यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में बूंदाबांदी के चलते हथिनी कुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर शाम सात बजे 33203 क्यूसेक रहा। बैराज से 7 बजे 27384 क्यूसेक पानी दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया। हरियाणा यूपी की ओर से नहरी पानी की डिमांड का इंडेंट कम आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी के चलते यमुना नदी का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। हथिनी कुंड कंट्रोल रूम के मुताबिक बुधवार सुबह 4 बजे बैराज पर नदी का जलस्तर 38988 क्यूसेक रहा। यूपी की पूर्वी नहर में 810 क्यूसेक तथा हरियाणा दिल्ली को आपूर्ति करने वाली पश्चिमी यमुना नहर में 5010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।