फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मी बेमियादी धरने पर

Wed, 02 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र पर दमकल कर्मियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। साथ ही एलान किया कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने बताया कि गुलाब नगर स्थित दमकल केंद्र पर कार्यरत पे-रोल फायरमैन की नौ दिन के लिए माता मनसा देवी मेले में ड्यूटी लगा दी गई है, जिसकी पत्नी बीमार है। एक अन्य कर्मचारी की ओर से टीबी की बीमारी में छुट्टी लेने पर फरवरी माह का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

लंबित मांगों के लिए दमकल कर्मियों में रोष है। इसी कारण मजबूरन अनिश्चितकालीन धरने का फैसला लेना पड़ा है। धरने के दौरान दमकल अधिकारी ने फोन पर बातचीत के लिए बुधवार सुबह 11 बजे मुख्य दमकल केंद्र पर बैठक करने का न्योता भेजा है। गुलशन भारद्वाज ने कहा कि अगर बुधवार की बैठक में अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सर्वकर्मचारी संघ, सीटू व रिटायर्ड कर्मचारी संघ का भी सहयोग लिया जाएगा। अध्यक्षता वीरेंद्र धीमान सलसने की। संचालन रिंकू कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें