संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के कर्मचारियों ने बैठक की। इसके बाद नगर निगम के मुख्य द्वार पर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इसी दौरान नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान आयुक्त के साथ प्रतिनिधिमंडल की कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई। इसमें कई मांगों पर सहमति गई। इस पर कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ। कर्मचारियों की बैठक में प्रधान पपला ने अगुवाई की।
सचिव प्रवेश परोचा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रधान पपला व सचिव प्रवेश परोचा ने बताया कि नगर निगम अफसरों से मांगों पर मिले आश्वासन पर कुछ दिन के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। अगर मांगों पर जल्द कार्रवाई न हुई तो कर्मचारी आंदोलन करने पर विवश होंगे। बैठक का संचालन सहसचिव रमेश कुमार टोडरपुर ने किया। इस मौके पर बलदीप, सौरण, श्यामलाल, जीतो, रमन, राजकुमार धारीवाल, राजकुमार ससौली व अन्य मौजूद रहे।