फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मियों ने पांच तक बढ़ाई हड़ताल

Sat, 02 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दमकल केंद्र के बाहर भूख हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की आठ अप्रैल से चल रही राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रही। इस दौरान यूनियन ने हड़ताल पांच मई तक बढ़ा दी है। वहीं 27 अप्रैल से शुरू हुई भूख हड़ताल के पांचवें दिन विनोद कुमार, प्रिंस कुमार, गोल्डी, राजकुमार और सुशील ऋषि को फूलमालाएं पहना कर धरने पर बैठाया गया।
यूनियन के प्रधान विजेंद्र सिंह व रिंकू कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी एक मई से हड़ताल शुरू कर दी है। इससे आंदोलन और व्यापक हो गया है। अब यह हड़ताल को पांच मई तक चलेगी।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि अब दमकल कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, इससे आने वाले समय में आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दमकल स्टेशनों पर प्रशिक्षित कर्मियों के बजाय अकुशल रोडवेज चालकों और होमगार्ड की तैनाती कर रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
संघ नेताओं ने बताया कि कई जिलों में आग बुझाने के दौरान होमगार्ड घायल हुए हैं और दमकल गाड़ियों के हादसे भी सामने आए हैं। सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। उन्होंने 16 फरवरी को फरीदाबाद के गांव मुजेसर स्थित स्टील फैक्टरी में आग बुझाते समय शहीद हुए दो दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग दोहराई।
इसके अलावा यूनियन ने पे-रोल व कौशल निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को दमकल ऑपरेटर पदों पर समायोजित कर नियमित करने, तथा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत देने सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने दो मई से हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। इस मौके पर किशोर कुमार, दमकल विभाग से वीरेंद्र कुमार, ललित कुमार, अमित, अमरीक, तरसेम, विक्रम, गौरव, विक्की वालिया, राजीव कुमार, अनिल चौहान, छछरौली से सुरेंद्र, नवनीत और व्यासपुर से नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें