फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल की छुट्टी के समय बस पार्किंग पर सख्ती

Sat, 02 May 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के अब स्कूल बसों की अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है। ट्रैफिक इंचार्ज संदीप कुमार ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि बसों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाए।

शहर में अक्सर देखा जाता है कि छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी बसें और वैन यातायात को बाधित करती हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है। इस स्थिति से स्कूली बच्चों, अभिभावकों और आम राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। अब इस अव्यवस्था को खत्म करने के लिए पुलिस ने सख्ती का रुख अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल या चालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ चालान सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही छुट्टी के समय शहर के प्रमुख चौराहों और स्कूलों के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। गौरतलब है कि हाल ही में शहर में जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें