फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रूट की दो दुकानों में आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
Fire in two fruit shops, goods worth lakhs ashes - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। भाटिया नगर स्थित दो भाइयों की फ्रूट की दुकानों में आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानों में आग मंगलवार की अलसुबह ढाई बजे के करीब लगी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पांच दमकल की गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों भाइयों ने बिजली निगम की लापरवाही से दुकान में आग लगने की बात कही है।
विज्ञापन

भाटिया नगर स्थित कालड़ा फ्रूट व कालड़ा वेजिटेबल के नाम से दो भाइयों की दुकानें आग की भेंट चढ़ गईं। आग लगने से करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिकों को आग लगने के बारे में सुबह साढ़े तीन बजे पता चला। इसके बाद वे तुरंत परिवार सहित मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। आग से फ्रिज, तीन बर्फ के रेफ्रिजरेटर, तीन एलईडी, आठ कैमरे, डीवीआर सिस्टम पूरी तरह जलकर राख हो गया।
इस तरह से पता चला आग लगने के बारे में
दरअसल कालड़ा फ्रूट के मालिक राज कुमार कालड़ा रघुनाथपुरी रहते हैं, जबकि कालड़ा वेजिटेबल दुकान के मनोज कालड़ा निरंकारी भवन के पास रहतें हैं। दोनों आपस में भाई हैं। दोनों की दुकान भाटिया नगर स्थित कालड़ा फ्रूट व कालड़ा वेजिटेबल के नाम से दुकान हैं। मनोज कालड़ा के बेटे मोहित ने बताया कि रात के समय कुछ व्यक्ति उनकी दुकान के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा। इसके बाद उन्होंने उन्हें सूचना दी लेकिन जब तक वे पहुंचे तो दमकल विभाग की एक गाड़ी वहां पहले से ही मौजूद थी, मगर बिजली चालू होने के चलते आग बुझा नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारी फव्वारा चौक पर बिजली निगम के दफ्तर गए लेकिन कोई कर्मचारी नहीं मिला। खुद ही कुछ ही दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर की लाइन काटी इसके बाद कर्मचारियों ने दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का कार्य किया लेकिन काफी देर हो जाने के चलते दुकान के अंदर आग काफी सुलग रही थी। दमकल विभाग की तीन और गाड़ियां आग बुझाने पहुंची।
बिजली निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
राजकुमार कालड़ा व मोहित कालड़ा का आरोप है बिजली निगम की लापरवाही से उनकी दुकान में आग लगी है। उन्होंने बताया कि कई दिन से खंभे से करंट आ रहा था और स्पार्किंग भी हो रही थी। इस संबंध में उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की थी। इसके बाद एक कर्मचारी आया था लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद बिजली निगम के नंबर 1912 पर दोबारा कॉल की थी। इसके बाद एक कर्मचारी आया और उसने सामने वाले ट्रांसफार्मर से न्यूटल नहीं आने की बात कहकर एक दो दिन में दोबारा जांच करने की बात कहकर कर्मचारी चला गया। इसके बाद कोई कर्मचारी नहीं आया।
इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और हमारा इससे कोई मतलब नहीं है। हमारे सारे मीटर बाहर लगे हुए हैं। -कुलवंत, एक्सईएन, बिजली निगम, यमुनानगर।

Fire in two fruit shops, goods worth lakhs ashes- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें