फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान, सहमे लोग

Thu, 28 Aug 2025 04:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यज एजेंसी यमुनानगर

सार

प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग का धुआं 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराना सहारनपुर रोड पर सत्संग भवन के समीप स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कोई भी इसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। फैक्ट्री में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर भी काम नहीं कर रहे थे, जिससे आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई।

विज्ञापन


आग का धुआं 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, और इससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। सौभाग्यवश, सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। 

हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की जांच कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Jhajjar: कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, एक शख्स की हुई मौत और सात लोग हुए घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें