फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इंदिरापुरम कॉलोनी में लकड़ी के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
यमुनानगर। इंदिरापुरम कॉलोनी में बुधवार शाम राजू धीमान के लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे के मशक्कत के बाद आग बुझाई। अग्निशमन व पुलिस की टीमें आग के कारणों की जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास बने कुछ घर भी इसकी चपेट में आ गए। इससे कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हालात पर काबू पाने के प्रयास किए। घरों से लोगों को बाहर निकलवाया। अधिकारियों ने कहा कि गोदाम और आस-पास के मकानों को हुए नुकसान व कारणों का आकलन किया जा रहा है। लोगों के अनुसार, यह गोदाम फर्नीचर के शोरूम का था। इसमें लकड़ी के साथ ही कई तरह के केमिकल भी थे। इसी के चलते आग तेजी से फैली और भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें