फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द बर्निंग कार: यमुनानगर में चलती कार में लगी आग, गाड़ी सवारों ने कूदकर बचाई जान, भावुक होकर रोने लगा मालिक

Tue, 29 Oct 2024 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

यमुनानगर के खंड प्रतापनगर के गांव तिहमों के पास चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी से आग की लपटें उठने लगी। चंद मिनटों में ही कार धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में एक चलती कार में आग लग गई। यमुनानगर के खंड प्रतापनगर के गांव तिहमों के पास चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी से आग की लपटें उठने लगी। चंद मिनटों में ही कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही चालक व उसके अन्य साथी समय रहते कार से बाहर कूद गए। अपने सामने अपनी कार को जलता देख मालिक भावुक को उठा। अन्य लोगों ने उसको संभाला।
विज्ञापन


 

जानकारी के अनुसार मोहम्मद अहसान निवासी बेहट अपने अन्य साथियों के साथ लेदी में एक शादी समारोह में जा रहा था। गांव तिहमों के सामने सड़क पर अचानक से उसकी कार में धुआं उठने लगा। राहगीरों ने उसको बताया कि कार में धुआं उठ रहा है। कार चालक आनन-फानन में अपने साथियों के साथ कार से बाहर कूद गया। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहसान ने बताया कि उसकी स्कोडा गाड़ी की वायरिंग में अचानक से धुआं उठने लगा। जिससे कार में आग लग गई। गनीमत रही वह समय रहते कार से बाहर निकल गए वरना बड़ा हादसा हो जाता है। उधर, बीच सड़क में अचानक से कार में लगी आग की वजह से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम रही। इस दौरान राहगीर जलती कार की वीडियो बनाने लगे। मौका पर पहुंची डायल 112 ने रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें