फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छोटे भाई पर जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दो सगे भाइयों के बीच जिला कोर्ट परिसर में पारिवारिक जमीन के विवाद में तकरार हो गई। सुनवाई के बाद कोर्ट परिसर में छोटे भाई ने बड़े भाई को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेजली निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है, जबकि उसका छोटा भाई अनिल भी अपने परिवार सहित वहीं रहता है। दोनों भाइयों के बीच पारिवारिक जमीन को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। 12 फरवरी को दोनों इसी मामले की सुनवाई के लिए जिला कोर्ट पहुंचे थे।
अशोक के अनुसार सुनवाई के बाद वह कोर्ट परिसर में बैठा था और कुछ दूरी पर अनिल अपनी मां लाजवंती के साथ बैठा था। इसी दौरान अनिल उसके पास आया और अभद्र व्यवहार करने लगा, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अनिल ने गाली-गलौज करते हुए अशोक को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। मां लाजवंती ने अनिल को थप्पड़ मारकर समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और गाली देते हुए चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें