फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सात करोड़ के गबन में नौ पर प्राथमिकी

Wed, 10 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेला सिंह मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी हरजिंद्र सिंह ने मुकेश जिंदल, मनीष सिंह, विशाल अग्रवाल समेत नौ लोगों पर फर्जी इस्तीफे तैयार कर संस्था की हिस्सेदारी हथियाने और लगभग सात करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर 17 पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत के मुताबिक ट्रस्ट अंबाला के मुलाना में दो काॅलेज गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट चलाती है। ट्रस्ट की मौजूदा संरचना में अध्यक्ष तरलोचन सिंह, उपाध्यक्ष कमलजीत कौर, महासचिव हरजिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राम कुमार, विपिन जिंदल और अनु जिंदल सदस्य हैं। वर्तमान में ट्रस्ट की संपत्ति एवं स्वामित्व को लेकर पुनीत गोयल, ओम वेलफेयर ट्रस्ट हिसार बनाम मेला सिंह मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के बीच अंबाला कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन

कोर्ट ने ट्रस्ट की संपत्ति के हस्तांतरण पर अंतरिम स्थगन आदेश पारित किया हुआ है जो आज भी प्रभावी है। ट्रस्ट में बहुमत हासिल करने का आरोप हरजिंद्र ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट में बहुमत हासिल करने के उद्देश्य से ट्रस्टी अनु जिंदल के पति मुकेश जिंदल निवासी निराला नगर, लखनऊ ने अपने रिश्तेदारों एवं अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उनके व ट्रस्टीगण के फर्जी इस्तीफे तैयार करके, उन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ट्रस्ट की संरचना में बदलाव करवा लिया।
उन्होंने कभी भी मेला सिंह मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट से इस्तीफा नहीं दिया। उनके नाम से जो इस्तीफे दिखाए गए हैं, वे फर्जी हैं। हरजिंद्र का आरोप है इस फर्जीवाड़े में तहसील के अधिकारी व कर्मचारी जुड़ा है। आरोप ये भी है इन दस्तावेजों में ट्रस्ट का बैलेंस शीट, कॉलेजों की स्वीकृति संबंधी दस्तावेज, ट्रस्ट के संकल्प तथा बैंक दस्तावेज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोप है इस धोखाधड़ी में मुकेश जिंदल, डाॅ. मनीष सिंगला, डाॅ. विशाल अग्रवाल, अनु जिंदल, रोहित अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, राम कुमार, विपिन जिंदल व संजय गर्ग शामिल हैं। थाना सेक्टर-17 पुलिस के प्रभारी ने बताया कि तफ्तीश पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें