फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गन्ने की पत्तियां जलाने पर किसान पर एफआईआर

Mon, 16 Nov 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फसल अवशेष जलाने पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अब थाना व्यासपुर पुलिस ने गांव मिल्कखास में गन्ने की पत्तियां जलाने के आरोप में किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
किसान पर अपने चार एकड़ खेत में गन्ने की कटाई के बाद बचे अवशेषों में आग लगाने का आरोप है। थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग व्यासपुर के एडीओ संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें 31 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि गांव मिल्कखास निवासी किसान मांगा राम ने अपने चार एकड़ खेत में गन्ने की कटाई की है।
विज्ञापन

कटाई के बाद खेत में बचे गन्ने के अवशेष यानी पत्तियों में आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर मामले की जानकारी जुटाई गई। जांच में आरोप सही पाए गए। शिकायत में बताया गया कि सरकार की ओर से खेतों में फसल अवशेष जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद अवशेषों में आग लगाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की गई है। कृषि विभाग की ओर से इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

घटना के 15 दिन बाद हुई कार्रवाई
घटना 31 अक्तूबर की बताई जा रही है, जबकि पुलिस की ओर से करीब 15 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब फसल अवशेष जलाने पर रोक है तो विभाग की ओर से समय रहते कार्रवाई के लिए शिकायत क्यों नहीं दी गई। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कृषि विभाग के एडीओ की शिकायत पर किसान मांगा राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें