फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर की तस्करी में तीन पर प्राथमिकी

Fri, 03 Apr 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी स्थित शांति कॉलोनी में फैक्टरी पर हुई छापा मारी के मामले में वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंज ऑफिसर बलजीत सिंह की शिकायत पर हुडा निवासी फैक्टरी मालिक विकास कुमार, प्रतापनगर क्षेत्र के गांव चिकन निवासी शरीफ और नगलपट्टी निवासी मुस्कीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों की इस कारोबार में अलग-अलग भूमिका सामने आई है। बुधवार रात सीएम फ्लाइंग टीम, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जो ट्रक पकड़ा गया था, उसमें कुल 127 क्विंटल खैर की लकड़ी भरी हुई थी।जांच में सामने आया है कि आरोपी शरीफ इस पूरे नेटवर्क का सरगना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें